
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी है. सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्ष के विधायक जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग विपक्ष कर रहा है. भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने लोगों को गलत तरीके से भर्ती करा रहे हैं. बाहरी और भीतरी के नाम पर युवाओं में लड़ाई लगवाने के काम सरकार कर रही है.
इसे भी पढ़ें : BBMKU ने जारी की वेटिंग लिस्ट वाले PG छात्रों की सूची, उठने लगे सवाल




