
Ranchi : झामुमो के 12वें महाधिवेशन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पावर बढ़ाने पर विचार चल रहा है. हेमंत सोरेन को फिर से पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने को लेकर सहमति बनायी जा रही है. पार्टी के संविधान में कई बड़े बदलाव भी किये गये. पार्टी में केंद्रीय सदस्यों की संख्या कम कर दी गयी है. पहले केंद्रीय सदस्यों की संख्या 451 थी जिसे घटा कर 351 कर दी गयी. वहीं, पार्टी में महासचिवों की संख्या को भी सर्वसम्मति से कम कर दिया गया है. पार्टी में महासचिवों की संख्या 12 के बजाए केवल 9 होगी.
पार्टी सूत्रों के अनुसार महाधिवेशन में सर्वसम्मति से कार्यालय सचिव के पद को नये सिरे से बनाने का फैसला लिया गया. यही नहीं, जिलास्तर पर भी पदों की संख्या को घटाया गया है. अब तीन प्रखंडों को मिला कर एक उपाध्यक्ष होगा. इसके अलावा पार्टी को मिलनेवाले सालाना अंशदान की राशि में बढ़ोतरी की गयी है.
इसे भी पढ़ें :तारीख पर तारीख नहीं, बच्ची से रेप के मामले में एक ही दिन में सुनवाई, बहस और सजा दे बिहार के कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
देर से पहुंचीं सीता सोरेन
महाधिवेशन की कार्रवाई करीब 12.30 बजे शुरू हुई. उस वक्त तक विधायक सीता सोरेन को छोड़ सारे विधायक पहुंच चुके थे. सीता सोरेन एक घंटे विलंब से पहुंची. हालांकि, कार्यक्रम विलंब से ही शुरू हुआ.
इसे भी पढ़ें :छह साल से ले रहे थे अंत्योदय का लाभ, अब भरना पड़ेगा जुर्माना
नयी केंद्रीय समिति की होगी घोषणा
महाधिवेशन में नयी केंद्रीय समिति की घोषणा भी की जायेगी. राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जायेगा. वर्तमान राजनीतिक हालात में पार्टी की भूमिका क्या होगी. इस पर भी पार्टी विचार कर रही है.
पार्टी की तमाम इकाइयों के पुनर्गठन करने की कवायद भी शुरू कर दी गयी है. इस कड़ी में जहां केंद्रीय समिति का फिर से गठन होगा, वहीं जिला कमेटियों का भी नये सिरे से विस्तार पर मंथन चल रहा है.
इसे भी पढ़ें :बदले की आग : कुत्तों के झुंड ने बंदर के बच्चे को मारा, गुस्साए बंदरों ने 250 पिल्लों को मौत के घाट उतारा




