JharkhandLead NewsRanchi

छह साल से ले रहे थे अंत्योदय का लाभ, अब भरना पड़ेगा जुर्माना

Ranchi : राजधानी में राशन कार्ड बनवा कर गरीबों का अनाज का उठाव करनेवाले रसूखदारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने पूरी तरह से नकेल कस दी है. कार्रवाई भी हो रही है. इसके तहत रातू प्रखंड के झखड़ाटांड में रहनेवाले राम प्रसाद साहू के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने कार्रवाई की है. राम प्रसाद साहू के खिलाफ कार्यालय को शिकायत मिली थी कि दो मंजिला मकान एवं आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के बावजूद वह अन्त्योदय योजना का लाभ ले रहे हैं. इनका राशन कार्ड सं0-202005634705 है.

जब इसकी जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रातू से करायी गयी तो सही पायी गयी. जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने रामप्रसाद पर जुर्माना लगाया है.

7 दिनों के अंदर कुल 1,15,913.00 (एक लाख पन्द्रह हजार नौ सौ तेरह रुपया) जुर्माना की राशि ऑनलाइन राजकोष में चालान के माध्यम से जमा कर, राशन कार्ड सरेंडर करते हुए अपना पक्ष रखने कहा है. ऐसा नहीं करने पर रामप्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें :तारीख पर तारीख नहीं, बच्ची से रेप के मामले में एक ही दिन में सुनवाई, बहस और सजा दे बिहार के कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

6 साल से कर रहे थे राशन का उठाव

राशन कार्ड जांच में पता चला कि अन्त्योदय राशन कार्ड 19 सितंबर 2015 को बनाया गया था. जिस पर राशन सामग्री का उठाव निर्वाद रूप से किया जा रहा था.

अर्हता नहीं होने के बावजूद विगत 6 वर्ष 3 माह से सरकार द्वारा NFSA/PMGKAY के लिए आवंटित राशन सामग्री का उठाव किया जा रहा था. जो झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2017 की धारा 7 का उल्लंघन है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया

जांच में जो पाया गया

शिकायत की जांच करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रातू स्थित झखड़ाटांड में राम प्रसाद साहू के घर गये थे. वहां पाया कि रामप्रसाद का दो मंजिला पक्का मकान 3500-4000 वर्गफीट का है. आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है.

इसके बावजूद अन्तोदय कार्डधारी है जो नियम के खिलाफ है. उक्त अंत्योदय कार्ड से संबंधित पीडीएस डीलर अकलीमा खातून से पूछताछ करने पर पाया गया कि उन्हें पूरा खाद्यान्न दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :अब मरीजों के परिजनों को बाहर नहीं गुजारनी होगी रात, डॉरमेट्री की सुविधा फरवरी से

Related Articles

Back to top button