
Jamshedpur : सुंदरनगर के करीब बागीचा में आरएमपी एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. समारोह में वक्ताओं ने मुख्य रूप से एसोसिएशन को मान्यता नहीं देने पर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर भी आपस में विचा-विमर्श किया गया.

अध्यक्ष ने क्या कहा
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से एसोसिएशन के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. अभी तक एसोसिएशन को मान्यता तक नहीं दी गयी है. इसको लेकर राज्य के सीएम को पूर्व में ज्ञापन भी सौंपा गया था. अब फिर से सीएम के पास विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर सीएम से भेंट करेगा.
ये थे मौजूद
आरएमपी एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से डॉ जेके दास, डॉ उत्तम केसरिया, डॉ भवानी नाथ, डॉ निसार, डॉ गौतम प्रजापति, डॉ सी परीडा, डॉ अरकर रजवी, डॉ डीसी माझी, डॉ आलम, डॉ अमर चंद्र मंडल, डॉ मोती लाल आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- कोलकाता में हैं परिवार के लोग, घर में हो गयी चोरी, थाने में नहीं की घटना की शिकायत




