
Jamshedpur : आदित्यपुर पुलिस ने चोरी के लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल के साथ राहुल लोहार उर्फ पेटू को गिरफ्तार किया है. वह स्थानीय सलडीह बस्ती का रहने वाला है. मामला थाना क्षेत्र के जी आर कॉलोनी में 11 दिसम्बर की रात हुई चोरी की घटना से जुड़ा हुआ है. उसे लेकर राहुल अग्रवाल के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने उसी मामले में राहुल को गिरफ्तार करते हुए इन सामानों के साथ एक बैग की भी बरामदगी की है. यह जानकारी थाना के सब इंस्पेक्टर सागर लाल महथा ने दी. छापामारी अभियान में सब इंस्पेक्टर सागर लाल महथा के सौरभ सुमन तथा चितरंजन शामिल थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- टैंकर से गैस कटिंग करते पुलिस ने तीन को दबोचा, हाइवे की है घटना




