
Dhanbad : धनबाद भाजपा ग्रामीण जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर अग्रसेन भवन गोविंदपुर में 18 से 20 दिसंबर तक होगा. प्रशिक्षण शिविर की सफलता एवं व्यवस्था सम्बंधित विषयों को लेकर बुधवार को जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में बैठक हुई.
जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि तीन दिवसीय इस आवासीय जिला प्रशिक्षण शिविर में जिला पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण प्राप्त करेंगें.
सभी लोग उद्घाटन सत्र से लेकर समापन तक इसी परिसर में रहेंगे. किसी को प्रशिक्षण छोड़ कर जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी अपने साथ आवश्यक सामान लेकर आएंगे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड राज्य में 300 करोड़ की लागत से बनेंगे स्किल विश्वविद्यालय : हेमंत सोरेन
आज की बैठक के दौरान निताय रजवार को वर्ग संचालन समिति तथा महामंत्री दिनेश सिंह को निर्देश दिया गया कि आवश्यकता अनुसार वे टीम गठित कर 17 को बैठक आयोजित करें.
बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश सिंह ने किया. बैठक में उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, रमेश महतो, मंत्री अमर मंडल, संजय महतो, मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, सोशल मीडिया के सुरजीत चंद्रा, अखिलेश्वर तिवारी आदि थे.
इसे भी पढ़ें:तीन महीने बीते, लेकिन नहीं हुआ पंकज मिश्रा समेत चार लोगों पर साहेबगंज जिला के किसी थाने में एफआईआर




