
Ranchi : लाइन टैंक रोड स्थित होटल लीलैक में आयरिश सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की ओर से कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. आयरिश के फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन पर आयोजित कांफ्रेंस में भारत के विभिन्न शहरों से आये प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सकों ने अपना अनुभव साझा किया. वहीं मेडिकल साइंस में उपलब्ध नयी एवं आधुनिक तकनीक के बारे में बताया.
डॉक्टरों ने रेटिना की बीमारी, आंखों का ट्यूमर, मोतियाबिंद सर्जरी का सबसे सफल तरीका, ऑप्टिक नर्व के इलाज और प्रीमैच्योर बच्चों में होने वाली आंखों की बीमारी का सटीक इलाज बताया.
डॉ. सुभद्रा जलाली, डायरेक्टर न्यूबॉर्न आई हेल्थ अलायन्स एलवीपीआई हैदराबाद ने आयरिश में आरओपी क्लीनिक का उद्घाटन किया. एम्स दिल्ली से आए प्रोफेसर डॉ राजेश सिन्हा, डॉ रेबिका धीमान, आई ट्यूमर सर्जन डॉ. संतोष होनावर, डॉ. जीवीएन रामाकुमार शंकर आई हॉस्पिटल इंदौर ने अपना अनुभव साझा किया.
डॉ. सुभद्रा ने कहा कि कैसे प्रीमैच्योर बच्चों के आंखों का आरओपी करना जरूरी है. आयरिश के मैनेजिंग पार्टनर डॉ सुबोध सिंह और उनकी टीम ने झारखंड के रिसर्च डाटा को प्रस्तुत किया. साथ ही बताया कि प्रीमेच्योर बच्चों को आंखों की बीमारी से कैसे बचाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : #INTERVIEW : सिनेमा में आम आदमी हमेशा मौजूद था और आगे भी रहेगा : शिवम नायर




