
Giridih : बिरनी थाना इलाके के घुरान गांव में रविवार देर शाम अपराधियों ने दुकान में घुसकर 30 दवा दुकानदार सुनील वर्मा को गोली मार दी. घटना शाम 6 बजे की बतायी जा रही है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी हाल में सुनील वर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां दवा दुकानादार की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार बिरनी के चार्गो गांव निवासी दवा दुकानदार सुनील वर्मा अपने दुकान में थे, इसी दौरान अज्ञात हमालवार नकाब पहनकर दुकान घुसे और सुनील वर्मा को गोली मार दी. गोली सुनील के पीठ में लगी है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह जूनियर जैन विद्यालय में भगवान बाहुबली पर बनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग




