
Jamshedpur : संस्था युवा की ओर से जिले के डीसी को ज्ञापन सौंपकर कोल्हान के किशोरियों और महिलाओं पर हो रहे हिंसा पर रोक लगाने की मांग की गयी. इस दौरान संस्था की ओर से कई सुझाव भी डीसी को दिए गये. संस्था की सचिव बर्णाली चक्रवती के अनुसार माध्यमिक व उच्च शिक्षा निः शुल्क देने, कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए निः शुल्क पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने, हाई स्कूल में एडमिशन फीस पर रोक लगाने, दिव्यांगों के लिए स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय की व्यवस्था करने, रैंप की व्यवस्था करने, दिव्यांगों की योजनाओं की जानकारी पंचायत भवन में सूचीबद्ध करने, थैलेसीमिया पीड़ितों को निः शुल्क दवाइयां देने, कोरोनारोधी टीका दिव्यांगों के घर पर जाकर देने संबंधी सुझाव शामिल है.
मकान मालिक की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है किरायेदार प्राइवेट टीचर




