BiharCrime News

मुजफ्फरपुर में पूर्व मुखिया पति के गोदाम से चार पिस्टल और कारतूस बरामद, नहीं हुई गिरफ्तारी

Muzaffarpur : जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक पूर्व मुखिया पति के बंद गोदाम से पुलिस ने चार पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस बरामदगी की पुष्टि जिले के एसएसपी ने की है.

बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनियारी इलाके में भारी मात्रा में हथियार को ठिकाना लगाया गया है. इसके बाद टीम का गठन कर क्षेत्र में छापामारी की गई. इस दौरान बंद गोदाम की भी तलाशी ली गई है. जहां से हथियार बरामद भी हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुखिया पति की संलिप्तता है या नहीं. इस बिंदु पर जांच की जा रही है. अभी एफ आई आर भी दर्ज नहीं किया गया है. इसलिए नाम खोलना उचित नहीं होगा. प्रारम्भिक पूछताछ में मुखिया पति द्वारा उक्त गोदाम किसी दूसरे व्यक्ति को किराए पर देने की बात भी सामने आई है. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि किसी ने फंसाने की नीयत से भी हथियार को वहां रखवाया होगा. इन तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बचपन की दोस्त रचेल के साथ तेजस्वी ने लिए सात फेरे, देखें कपल की खूबसूत Photos

Related Articles

Back to top button