
Mumbai : बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है. इस संबंध में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यह फैसला बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने मिलकर लिया है. उन्होंने कहा, “बीसीसीआई ने पहले कोहली से अनुरोध किया था कि वे टी20I की कप्तानी न छोड़ें…लेकिन…वह नहीं माने. गांगुली ने इस निर्णय के बारे में कहा कि चयनकर्ताओं ने वाइट बॉल के 2 प्रारूपों के लिए…2 अलग-अलग कप्तान रखना…सही नहीं समझा।”
A leader who led the side with grit, passion & determination. 🇮🇳🔝
Thank you Captain @imVkohli!👏👏#TeamIndia pic.twitter.com/gz7r6KCuWF
— BCCI (@BCCI) December 9, 2021
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में पूर्व मुखिया पति के गोदाम से चार पिस्टल और कारतूस बरामद, नहीं हुई गिरफ्तारी
बीसीसीआई ने विराट को शुक्रिया कहा
वहीं विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारत का पूर्णकालिक वनडे कप्तान बनाए जाने के अगले दिन शुक्रवार 10 दिसंबर को बीसीसीआई ने बतौर वनडे कप्तान कोहली के आंकड़ों को लेकर एक ट्वीट किया है.
बीसीसीआई ने लिखा, “एक लीडर जिसने जुनून, साहस और दृढ़ निश्चय के साथ अपनी टीम का नेतृत्व किया…शुक्रिया कप्तान विराट कोहली!” विराट कोहली भारत के टेस्ट कप्तान बने रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : दरभंगा में प्रशिक्षु महिला दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, शादी की चल रही थी बात




