
Sitamarhi : जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार मोहल्ले में विवाहिता का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया. महिला के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के योगवाना वार्ड 1 निवासी उमेश महतो की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. मनीषा की शादी वर्ष 2012 में पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार मोहल्ला निवासी विक्रम महतो के पुत्र चितरंजन माता से हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी.
पिता उमेश महतो के मुताबिक उनकी पुत्री से विवाह के बाद लगातार दहेज की मांग की जा रही थी. इसको लेकर सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायत भी बैठी और मसला सुलझाया गया था.
इसे भी पढ़ें:तेंदुआ के जबड़े से बेटे को निकाल लाई ये हिम्मती मां, 8 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया था जंगल
उनका आरोप है कि कुछ ही दिन बाद फिर से उनकी मांग शुरू हो जाती थी. उनके पिता ने बताया कि शादी के वक्त अपनी हैसियत के मुताबिक उन्होंने दहेज दिया था.
मृतिका के पिता उमेश महतो ने अपने दामाद चितरंजन महतो, समधन विक्रम महतो, पुत्री के देवर अजय महतो एवं राम बालक महतो समेत पूरे परिवार को आरोपित किया है.
परिजनों का कहना है कि आज सुबह 8:12 पर मोबाइल फोन से मनीषा से बात हुई थी लेकिन 9:00 बजे के आसपास ससुराल वालों की ओर से उसकी खुदकुशी की बात बतायी गयी.
इसे भी पढ़ें:आधुनिक महाभारत : जुआ में पत्नी हारा पति, फिर 2 लाख मांगे, इंकार किया तो तलाक कह रिश्ता किया खत्म
मनीषा के भाई ने बताया कि जब भी अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो वहां उनपर जानलेवा हमला किया गया जिसके कारण उनके सर में भी चोट आयी है. वहीं, घटना के बाद ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं.
मनीषा कुमारी की तीन संतान है. जिसमें एक 3 साल का लड़का और एक 8 व दूसरी 1 साल की लड़की है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुनौरा थाना ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:IIT की फीस जमा नहीं कर पाई, हाई कोर्ट में आवेदन दे मांगा समय, जज ने भर दी छात्रा की फीस




