
Latehar : सोमवार को मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह की पुत्री डॉ. सीमा के विवाह समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख व लातेहार के विधायक बैजनाथ राम शामिल हुए. सभी विधायक के पैतृक गांव मंगरा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह की पुत्री से मुलाकात करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना की.
विधायक की पुत्री डॉ. सीमा ने मुख्यमंत्री के साथ मौजूद मंत्री और विधायकों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधायक रामचंद्र सिंह ने पुत्री का विवाह अपने पैतृक गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों से करके अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच बड़प्पन और क्षेत्र की जनता के प्रति लगाव को दिखाया है, जो बधाई के पात्र हैं. सभी जनप्रतिनिधियों को इनसे सीखने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें:भाजपा ने सरकार के नियुक्ति वर्ष के दावे के फेल होने की दी गारंटी, कहा- एक महीने में कैसे साकार होगा वादा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस विवाह समारोह में शामिल होना, हमारे लिए गौरव की बात है जिसे हम तो हमेशा याद रखेंगे.
साथ नवविवाहित जोड़ी को भी हमारा आशीर्वाद है कि वह हमेशा खुश रहे और उन पर भगवान की कृपा बनी रहे. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेता मौजूद थे.
तीन करोड़ की परिसंपत्तियों का किया वितरण
जिले के कोने गांव में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार दौरे पर कोने गांव पहुंचे.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोने गांव के शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशजों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान लगभग तीन करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.
इसे भी पढ़ें:मंत्री का स्वागत कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, तभी इमरान ने मारा मुक्का, पकड़ा गया तो दिया अजीब तर्क, देखें VIDEO




