Lead NewsSports

नेशनल वूमेन चैंपियनशिपः झारखंड की महिला फुटबॉल टीम की शानदार शुरुआत, कर्नाटक को दी मात

Ranchi : केरल में आयोजित नेशनल वूमेन चैंपियनशिप में झारखंड टीम की अच्छी शुरुआत हुई है. चैंपियनशिप के लीग के अपने पहले मुकाबले में झारखंड ने कर्नाटक को एक गोल से मात देकर प्रतियोगिता में अपनी शुरुआत जीत से की है. झारखंड की तरफ से मैच के दूसरे हाफ में परिणीता तिर्की ने गोल दाग कर मैच में झारखंड को बढ़त दिलायी. अब इस टीम का लीग का दूसरा मैच 1 दिसंबर को गोवा से होगा.

इसके बाद तीसरा मैच 3 दिसंबर को दिल्ली की टीम के साथ होगा. ज्ञात हो कि इस बार राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में झारखंड के खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:अविश्वसनीयः बंद खदान में चार दिनों से फंसे 4 लोग मौत को मात देकर आये बाहर

Related Articles

Back to top button