JharkhandLead NewsRanchi

रांची-पटना के बीच चलनेवाली ट्रेन अलग-अलग तारीखों में रहेगी कैंसल, जानें टाइम टेबल

Ranchi : रांची-पटना के बीच चलनेवाली ट्रेन का परिचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा. साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से यह जानकारी ट्विटर पर दी गयी है. रेलवे की ओर से परिचालन रद्द करने के पीछे मौसम और कोहरा को बताया गया है. ऐसे में मौसम को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. ट्रेन संख्या 12365 और 12366 की यात्रा इस दौरान बाधित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:अनुबंध कर्मचारियों ने सरकार को समर्थन तो दिया है लेकिन सत्ता के सामने समर्पण नहीं कर किया है : महासंघ

इस दौरान ट्रेन संख्या 12365 पटना-रांची दिसंबर की 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख को रद्द रहेगी. जनवरी की 7, 14, 21, 28 और फरवरी की 4, 11, 18, 25 तारीख को रद्द हो सकती है.

ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना दिसंबर की 3, 10, 17, 24, 31 तारीख, जनवरी की 7, 14, 21, 28 और फरवरी की 4, 11, 18 और 25 तारीख को रद्द रहेगी.

इसे भी पढ़ें:SC-ST एक्ट के दो मामलों में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को अदालत ने बरी किया

Related Articles

Back to top button