DhanbadJharkhand

धनबाद : देवाशीष देव बनाये गये डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख

Dhanbad : डीवीसी मैथन परियोजना में कई वरीय पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. डीवीसी कोलकाता मुख्यालय के एचआर विभाग के कार्यपालक निदेशक राकेश रंजन ने फेरबदल संबंधी आदेश पत्र जारी किया है. आदेश के अनुसार अब डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख देवाशीष देव होंगे.

वहीं पहले से मौजूद परियोजना प्रमुख अपूर्व मुखर्जी को हटाकर मैथन में ही सीटीसी विभाग में भेजा गया है. वहीं संतोष कुमार सिन्हा का सीएसओ से सीएनएम मैथन में तबादला किया गया.

बताते चलें कि पिछले कुछ समय इस तरह से डीवीसी में तबादले का दौर जारी है. इससे पूर्व में भी डीवीसी मैथन सहित कई परियोजना के पदाधिकारियों को इधर से उधर किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:सीएम ने गढ़वा को दी सौगात, नये समाहरणालय भवन का किया शिलान्यास, घंटा घर का किया उद्घाटन

Related Articles

Back to top button