BiharCrime News

गया : नक्सली बसंत प्रसाद पकड़ाया

Gaya: जिले में 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया, ई समवाय बिबिपेसरा, डोभी थाना और धनगई के संयुक्त अभियान में वांछित नक्सली बसंत प्रसाद को पकड़ा गया है.

सशस्त्र सीमा बल ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि वाहिनी मुख्यालय से हमें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि वांछित नक्सली डोभी होते हुए गया जाने वाला है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली बाराचट्टी थाना अंतर्गत शिवगंज पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार से लेवी मांगने, पोकलेन मशीन को जलाने की घटना में शामिल था. वहीँ धनगाई थाने में वांछित नक्सल अभियुक्त था. इसके अतिरिक्त पूर्व में भी कई नक्सल मुकदमे में डुमरिया एवं इमामगंज थाने से जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : निरसा चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति अध्यक्ष के लिए चार और प्रबंध समिति सदस्य के लिए 18 नामांकन दाखिल

 

Related Articles

Back to top button