
Nalanda : जिले के रहुई प्रखंड के भागनबिगहा ओपी के मुसेपुर गांव में जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर महिला की हत्या कर दी है. हत्या का आरोप मृतिका के पति के तीन भाइयों और भतीजों पर लगा है. मृतिका की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : मेडिकल कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी बनी COVID ‘सुपरस्प्रेडर’, एक दिन में तिगुने हुए मरीज
जानकारी के अनुसार पांच बीघा जमीन का वर्षों से विवाद भाई रामाश्रय, मंझले भाई जितेंदर और संझले भाई सतेंदर से चल रहा था. वर्तमान में उन लोगों का जमीन पर कब्जा है. सुबह में मृतिका सरिता देवी खेत की ओर जा रही थी. तभी पहले से घात लगाये सभी भाइयों और भतीजे ने मिल कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर महिला की हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है.




