
Chatra : चतरा पुलिस ने विकास भवन (कल्याण विभाग) चतरा में हुए अगलगी कांड, छात्रवृत्ति व साइकिल घोटाले में 9 करोड़ 33 लाख रु गवन के मामले में फरार चल रहे प्रयास एनजीओ के दो पदाधिकारियों को हजारीबाग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में मुरली श्याम द्विवेदी और अखौरी विभूति भूषण सहाय का नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक सदर थाना कांड संख्या 165/18 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
इस कांड के मुख्य आरोपी जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. जबकि एक अन्य कल्याण पदाधिकारी भोलानाथ लागुरी पर निलंबन के पश्चात विभागीय कार्रवाई चल रही है.
वहीं नाजिर इंद्रदेव प्रसाद व अन्य कई आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इसके अलावा अन्य की तलाश जारी है.
इसे भी पढ़ें:‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ : 26318 आवेदन प्राप्त हुए, 18560 का निष्पादन
प्रयास संस्था के अखौरी विभूति भूषण सहाय के हजारीबाग जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव से गिरफ्तार किया गया है. जबकि मुरली श्याम द्विवेदी कनहरी हिल रोड, नियर फारेस्ट कॉलोनी हजारीबाग स्थित घर से गिरफ्तार किया गया.
आपको बताते चलें कि 9.33 करोड़ के घोटाले के आरोपियों में पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष कुमार, भोलानाथ लागुरी, नाजिर इंद्रदेव प्रसाद प्रधान सहायक काशी प्रसाद गुप्ता, एनजीओ सेनवर्ड ( सिद्धार्थ कुमार, सुनीता देवी, लक्ष्मी कुमारी, मनोज कुमार साव, राहुल प्रसाद, निर्मल प्रसाद मेहता, विकास प्रसाद तुलसी प्रसाद, तारा बेला हेम्ब्रम, विलास राम, शांति बिरहोरिन, संगीता देवी), प्रयास संस्था (मुरली श्याम, अभय कुमार, सुजंती द्विवेदी, एबीवी सहाय), अनन्या इंफोटेक (आशीष कुमार, अलोजा खुर्द इचाक हजारीबाग), विराट टेलीकॉम ( टुनटुन कुमार मेहता, बरवाइचाक हजारीबाग), चतरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( मो. शहाबुद्दीन, वादी इरफान लाइन रोड, चतरा) सूरज अग्रवाल (जिंदल पॉवर लिमिटेड बालकुदरा पतरातू), रूपा देवी (पति आशीष कुमार, अलीजा खुर्द हजारीबाग), आशीष कुमार (पुत्र अर्जुन प्रसाद मेहता अलीजा खुर्द हजारीबाग), मिथलेश मिश्रा (पुत्र महेंद्र मिश्रा, चतरा), सुनीता देवी (पति इंद्रदेव प्रसाद नाजिर, तिलैया, हजारीबाग), चंदा प्रसाद ( पुत्र इंद्रदेव प्रसाद नाजिर), तारा प्रसाद (पुत्री इंददेव प्रसाद नाजिर) पृथ्वी प्रसाद (पुत्र इंद्रदेव प्रसाद नाजिर), सूरज प्रसाद (पुत्र इंद्रदेव प्रसाद नाजिर), लक्ष्मी देवी (पति सूरज प्रसाद) आदि का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें:धनबाद : विकास राशि खर्च करने में निरसा प्रखंड के 21 पंचायत फिसड्डी, BDO ने मुखिया एवं पंचायत सेवकों को किया शो कॉज
इन आरोपियों पर साक्ष्य छिपाने के लिए विकाश भवन में आग लगाया गया था. इसी मामले में प्रयास एनजीओ में कार्यरत दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
इस मामले में तत्कालीन डीसी संदीप सिंह के निर्देश पर चतरा सदर थाना में कांड संख्या 165/18 के तहत निवर्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी साधना जयपुरियार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
इसे भी पढ़ें:बलमुचु और सुखदेव की घर वापसी का प्लेटफॉर्म तैयार, जल्द होगी घोषणा




