Lead NewsSports

1st मीडिया कप बैडमिंटन : सेमीफाइनल में पहुंचे आदिल हसन, कुमार सौरभ व संदीप कुमार

Ranchi : पहली मीडिया कप बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. होटवार स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में आदिल हसन, कुमार सौरभ व संदीप कुमार ने जगह बना ली है. चौथे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होना अभी बाकी है.

आदिल हसन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किसलय शानू को 21-12, कुमार सौरभ ने अरविंद कुमार गुप्ता को कड़े मुकाबले में 21-18 से और संदीप कुमार ने जयदीप देवघरिया को 21-02 से हरा कर सेमीफाइल के लिए टिकट कटाया.

इसे भी पढ़ें :BJP को बागी तेवर दिखा रहे Varun Gandhi, क्या TMC या फिर कांग्रेस में जाने की है तैयारी

इससे पहले प्रतियोगिता का आगाज खेल मंत्री हफीजुल हसन व वेटलिफ्टिंग कोच गुरविंदर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बैडमिंटन खेल कर किया. इन दोनों का स्वागत मीडिया कप आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया. सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने अतिथियों को फलदार पौधा भेंट किया.

मौके पर पूर्व खिलाड़ी, कोच व प्रशासक एनके डे, पूर्व खिलाड़ी उमा रानी पालित, जेएसएसपीएस के राजेश कुमार जायसवाल, पुष्पा हस्सा, मुकुल लकड़ा के अलावा प्रेस क्लब मैनेजिंग कमिटी के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सहित कई अन्य भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के हाथों झारखंड को मिला शहरी स्वच्छता में देश में नंबर वन होने का अवार्ड

सेमीफाइनल युगल में पहुंचीं ये जोड़ियां

युगल मुकाबले में पीसी झा व राजीव कुमार पांडे की जोड़ी ने विपिन कुमार पांडे व जयदीप देवघरिया की जोड़ी को 21-11 से हराया.

किसलय शानू व मनोज कुमार सिंह की जोड़ी ने अरविंद कुमार गुप्ता व रेखा पाठक की जोड़ी को 21-11 से और नवीन कुमार व समीर कुमार की जोड़ी ने संजय मिश्रा व सुनील कुमार की जोड़ी को 21-10 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 22 नवंबर को खेला जायेगा.

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय कृषि मंत्री का इस्तीफा मांगने पर CM हेमंत पर हमलावर हुई भाजपा, कहा- रोज वादाखिलाफी करनेवाली सरकार पहले खुद दे इस्तीफा

Related Articles

Back to top button