
Ranchi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों रांची में हैं. ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यक्रम में शरीक होने आय़े हैं. 19 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम, रांची में उन्होंने इंडिया न्यूजीलैंड का टी-20 मैच भी देखा. मैच और सीरीज टीम इंडिया के नाम हो गयी. इसके बाद शशि थरूर ने टीम इंडिया में नये चेहरे को कप्तानी दिये जाने की मांग की. अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उनका मानना है कि तीसरे टी-20 मुकाबले में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी करनी चाहिए.
कहा कि भारत को टी-20 सीरीज जीतते देखना अच्छा लगा. अगले मैच के लिए हमें उन लोगों को आराम देना चाहिए, जिन्होंने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया है.
रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को अब आराम करना चाहिए. श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले.
इसे भी पढ़ें :साधु के कहने पर नाजिर की नौकरी छोड़ आये राजनीति में, अब सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान के लिए चुने गये रामचंद्र चंद्रवंशी
केरल बैकग्राउंड
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करने वाले थरूर केरल से हैं. श्रेयस अय्यर की जड़ें भी केरल से हैं. श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुबंई के चेंबूर में हुआ था. हालांकि उनके पिता संतोष अय्यर केरल से हैं. मां रोहिणी अय्यर कर्नाटक के मंगलोरियन तुलुवा से हैं.
इसे भी पढ़ें :RJD में प्रवक्ता बने रहेंगे डॉ मनोज कुमार, जारी हुआ आदेश
टीम इंडिया निकली कोलकाता
इधर टी-20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अब कोलकाता के लिये निकल चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम भी शनिवार को होटल रेडिसन ब्लू से टीम इंडिया के साथ दोपहर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिये निकल गयी.
21 नवंबर को कोलकाता में होने वाले मैच में टीम इंडिया 3-0 से जीतना चाहेगी जबकि न्यूजीलैंड पर 3-0 की क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती रहेगी.
इसे भी पढ़ें :आधुनिक पावर में हादसा, अस्पताल में घायल ट्रक चालक को छोड़ कर भाग गया था सुरक्षाकर्मी, एंबुलेंस में हुई मौत




