
Gaya: जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भोला बीघा गांव के गगरिया तार में मुखिया चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों ने अपने प्रतिद्वंदी और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की. इस दौरान एक गर्भवती महिला परबिला देवी के साथ भी उन्होंने मारपीट की.
जानकारी के अनुसार मुखिया समर्थकों ने उनके पेट पर प्रहार किया, जिस कारण उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गयी. आनन-फानन में गांव के लोगों ने इलाज के लिए महिला को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां उन्हें यह मालूम चला कि गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है.
इसे भी पढ़ें :Chandra Grahan: 580 वर्षों बाद आज शुरू हुआ सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें देश में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा
गांव वालों के अनुसार 60 की संख्या में मुखिया के समर्थक पहुंचे थे. इस दौरान चारों ओर से गांव को घेर लिया गया था. उसके बाद मुखिया के प्रतिद्वंदी और उनके समर्थकों पर हमला किया गया और मारपीट की गई.
घटना को लेकर मुखिया के 15 समर्थकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें :दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान AB de Villiers ने क्रिकेट को कहा अलविदा




