
Jamshedpur : न्यूवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौता के दौरान 12 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी की गई है. इसके तहत कर्मचारियों का वेतन 11000 रुपये बढ़ गया है. यह वेतन समझौता एक जनवरी 2020 से ही दिया गया है जो अगले चार सालों के लिए लागू रहेगी. यूनियन- प्रबंधन के बीच हुई एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया गया है. इसमें मुख्य रूप से प्रबंधन की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्लांट हेड बी उमा सूर्यम, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पीएंडए संदीप पांडेय, जीएम एचआर मिनेश डाकवे, राहुल चटर्जी, अनिल गोस्वामी, संजय सुतार, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट विनय त्रिवेदी, वाइस प्रेसिडेंट संजीव श्रीवास्तव, महामंत्री विजय खान, कोषाध्यक्ष पीवी मूर्ति और अध्यक्ष के सलाहकार सुनील शुक्ला का हस्ताक्षर शामिल है. कर्मचारियों को 23 महीने का एरियर भी मिलेगा. यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने इसके लिए यूनियन और कर्मचारियों को बधाई दी है और कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए ही यूनियन का गठन किया गया है. आगे से भी उनके हितों का ख्याल रका जाएगा.
इसे भी पढ़ें- मानगो के दुकानदारों को निगम की चेतावनी, 30 नवंबर तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाया तो लगेगा जुर्माना




