Education & CareerJharkhandRanchi

केवल उपाधि लेना नहीं, मेहनत से अपनी पहचान बनाना हो मकसद : राज्यपाल

Ranchi: ICFAI यूनिवर्सिटी, झारखंड का दीक्षांत समारोह गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की जरूरत है. शिक्षण संस्थानों में अनुकूल व बेहतर आधारभूत संरचनाओं का होना बहुत आवश्यक है.

उन्होंने कहा, शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में स्वस्थ स्पर्धा की भावना हो, शोध का स्तर बेहतर हो, फ़ैकल्टी अच्छा हो और समय के अनुरूप आईटी के विभिन्न आयामों का इस्तेमाल हो.

इसे भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड मैच में 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति HC ने रखी बरकरार

इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा कि केवल उपाधि लेना आपके जीवन का मकसद नहीं होना चाहिये. सही दृष्टि के साथ सही राह का चयन करना है और समय की कीमत को भी समझना है. आपको जीवन के कर्म-क्षेत्र में प्रवेश कर अपनी दक्षता एवं परिश्रम से अपनी पहचान स्थापित करनी है.

राज्यपाल ने कहा कि आप जिस किसी भी क्षेत्र में कार्य करें, उसमें उत्कृष्टता अर्जित करने का प्रयास करें जिससे सिर्फ आपका विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरा राज्य और राष्ट्र आप पर गर्व करें.

आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि आप एक बेहतर नागरिक के रूप में देश और समाज के विकास में योगदान देंगे.

इसे भी पढ़ें:प्रियंका गांधी पर लगा कविता चोरी का आरोप, पुष्यमित्र ने कहा ‘सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो’…घटिया राजनीतिक इस्तेमाल के लिए नहीं

Related Articles

Back to top button