JharkhandLead NewsRanchi

तीन दिवसीय दौरे पर डॉ शशि थरूर गुरुवार को आयेंगे रांची, जेएससीए में भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच भी देखेंगे

Ranchi : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ शशि थरूर 18 नवंबर की शाम 7.40 बजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आ रहे हैं. इस दौरान दो दिन रांची में प्रवास कर प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर तीसरे दिन शाम 07 बजे दिल्ली वापस लौट जायेंगे.

उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि डॉ शशि थरूर 18 नवंबर को शाम 7.40 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका प्रोफेशनल्स कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा.

19 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे खूंटी जिला के मुरहू स्थित लाईब्रेरी का उद्घाटन व एआईपीसी पदाधिकारी और ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के उपरांत 02 बजे से जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा में क्रिकेट मैच का लुफ्त उठायेंगे.

इसे भी पढ़ें:पलामू: विधायक मद की राशि खर्च करने में पांकी फिसड्डी, हुसैनाबाद अव्वल

20 को धुर्वा में कॉफी विद थरूर

20 नवम्बर को दिन के 10.30 बजे जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा में कॉफी विद थरूर प्रोफेशनल्स मीटिंग में हिस्सा लेंगे. दोपहर1.45 बजे बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर माल्यार्पण करेंगे. शाम 05.00 बजे सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे. इसके इसके बाद शाम 7.00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

इसे भी पढ़ें:पंचायतों में पांच लाख तक की योजनाओं की स्वीकृति अब मुखिया देंगे

Related Articles

Back to top button