Lead NewsSports

रांची : बैडमिंटन में दिखाना है अपना टैलेंट तो हो जायें तैयार, हर उम्र के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Ranchi : बैडमिंटन के खेल में रुचि रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट हर उम्र के प्लेयर्स को खेलने और अपना टैलेंट दिखाने को एक अच्छा मौका दे रहा है. रांची डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन अगले महीने 10 से 12 दिसंबर तक किया जायेगा.

चैंपियनशिप में 11 साल से नीचे की उम्र से लेकर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी खेलने का मौका मिलेगा. चैंपियनशिप का आयोजन होटवार (रांची) स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जाना है.

इसे भी पढ़ें:खुशखबरी: जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की तीन बेटियां भी दिखायेंगी अपना हुनर

इन इवेंट्स का होगा आयोजन

बैडमिंटन एसोसिएशन (रांची डिस्ट्रिक्ट) के महासचिव एन के डे के अनुसार सिंगल्स के अलावा अन्य इवेंट्स के भी आयोजन लड़के लड़कियों के लिए होंगे. इसमें तकरीबन सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मौका है. सिंगल्स के अलावा डबल्स, मिक्स्ड डबल्स मैच होंगे.

इसमें 11 साल से नीचे के प्लेयर्स के अलावे 15, 17 और 19 साल के आयु वर्ग के लड़के लड़कियां खेल सकेंगी. महिलाओं, पुरुषों के लिये ओपेन इवेंट्स होंगे.

35, 40,45, 50, 55, 60, 65 और 70 साल तक के आयु वर्ग के खिलाड़ी भी इनमें शामिल हो सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिये फोन नंबर 9431171069 या 9431594839 पर बात की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें:इंडियाज गॉट टैलेंट में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी जमशेदपुर के डांसरों की टोली, SONY TV पर आयेगा शो

Related Articles

Back to top button