JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

एक करोड़ का इनामी नक्सली किशन दा (प्रशांत बोस) पत्नी शीला के साथ सरायकेला से गिरफ्तार

फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं, सुरक्षित ठिकाने पर पुलिस कर रही है पूछताछ

Ranchi: झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में लगातार सफलता मिल रही है. शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस ऊर्फ किशन दा और उसकी पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला से गिरफ्तार किया है. प्रशांत बोस माओवादियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य है.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में फिर से बनेगी स्टार्ट अप पॉलिसी, पुरानी हो गयी लैप्स, मेंटॉर की हो रही है तलाश

सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रशांत बोस से सुरक्षित ठिकाने पर पूछताछ कर रही है. प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर है. बताया जा रहा है कि वह इलाज के लिये पत्नी के साथ सरायकेला आया था. जिसकी सूचना इंटेलीजेंस ब्यूरो तक पहुंची थी. फिर सरायकेला पुलिस ने धर दबोचा. हालांकि, अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Related Articles

Back to top button