
New Delhi: T-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान टीम के बाहर होने से पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस खासे आहत व आक्रोशित हैं. मालूम हो कि एक दिन पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट फैंस हार के लिए हसन अली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हसन व उनकी भारतीय पत्नी के लिए गालियों का प्रयोग किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
एक ने तो हसन अली को गद्दार बताते हुए लिखा है कि पाकिस्तान पहुंचते ही उसे गोली मार देना चाहिए. इतना ही नहीं शिया होने की वजह से भी हसन पर निशाना साधे जा रहे हैं. मालूम हो कि मैच में हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया था. जिसके बाद वेड ने शाहीन शाह अफरीदी के तीन लगातार गेंदों पर छक्का जड़कर मैच जीत लिया है.
हसन की पत्नी सामिया भारत में हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली है. वह अमीरात एयरलाइंस में एक फ्लाइट इंजीनियर हैं. सामिया के लिए भद्दे-भद्दे कमेंट आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर हसन के बचाव में कोई आगे नहीं आया है. कुछ दिन पूर्व जब भारतीय कप्ता विराट कोहली को फैंस ने सोशल मीडिया पर निशाना बनाया था, तब कई पाकिस्तानी खिलाड़ी विराट के समर्थन में खुलकर सामने आए थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर से बनेगी स्टार्ट अप पॉलिसी, पुरानी हो गयी लैप्स, मेंटॉर की हो रही है तलाश




