
Jamshedpur : सूबे के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को जुगसलाई आरओबी का निरीक्षण किया निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की. ठेकेदार त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक आदर्श दोदराजका, आनंद दोदराजका और उनकी पूरी टीम से आरओबी के अधूरे पड़े कारणों को जाना. ठेकेदार ने कहा कि वहां बावन घरों को शिफ्ट किया जाना है़. इनमें अड़तीस घर आधे अधूरे हैं. पूर्व में इन विस्थापितों को टाटा स्टील की ओर से चूना भट्ठा से लाकर यहां बसाया गया था. दूसरा कारण है कि एप्रोच रोड की जद में आने वाले बिजली के तार एवं तीसरा नाली का टेंडर नहीं होना है़.
सबसे पहले की डीसी से बात
समस्याओं को जानने के बाद मंत्री ने डीसी सूरज कुमार से बात की और एसडीओ संदीप कुमार मीणा को मौके पर बुलाया. उनसे टाटा स्टील और जुस्को से बात कर तुरंत बावन घरों को तैयार करवाने का निर्देश दिया. इन बावन घरों का रिवाइज इस्टीमेट भी तैयार है़, लेकिन उसके इंतजार में काम ना रुके, मंत्री जी ने यह भी निर्देश दिया कि घरों की गुणवत्ता व सुविधाओं में कोई कमी ना रहे. शौचालय, पेयजल का काम भी कराने को कहा. अधिसूचित क्षेत्र समिति को अविलंब बोरिंग कराने को कहा गया है. इसके बाद मंत्री ने बिजली विभाग के जीएम को फोन कर आरओबी की जद में आने वाले हाई टेंशन तार को शिफ्ट करने को कहा. महाप्रबंधक ने तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ इमरान मुर्तजा को स्पॉट पर भेज दिया. इसपर एसडीओ ने कहा कि हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग के लिए पथ निर्माण विभाग से फंड की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है़. इसीलिए कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है़. मंत्री ने निर्देश दिया कि तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाए. फंड के लेन-देन की विभागीय समस्या के कारण कार्य लंबित ना रहे.

नाली का टेंडर के लिए पथ निर्माण विभाग से की बात
नाली के टेंडर के लिए उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से बात की. उनसे नाली का प्राक्कलन तैयार करवाने, घरों का टेंडर करवाने और आरओबी के कार्य में जो भी अवरोध है़, उसका समाधान को कहा.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ठेकेदार की ओर से अगले चौबीस घंटों के भीतर एप्रोच रोड का काम प्रारंभ किया जाएगा. इसके लिए जो भी बाधाएं आएंगी, उनको प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. चैंबर के उपाध्यक्ष जनसंपर्क मुकेश मित्तल के प्रयास पर जुगसलाई आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ जुगसलाई के कई लोग मौजूद थे.
ये थे मौजूद
मुकेश मित्तल, कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, प्रकाश जोशी, उमेश खीरवाल, राजेश मेंगोतिया लड्डू, राजकुमार मेंगोतिया, सुरेश शर्मा लिपु, दीपक हल्दिया, चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, नरेश खीरवाल, राजकुमार बरवालिया, गुलफाम गद्दी, बबलू गद्दी, भूसा गद्दी, अनिल मोदी, किशोर गोलछा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- पड़ोस में सांप निकलने की सूचना पर पहुंचा था युवक, अजगर समझकर पकड़ा और जहरीले सांप ने काट लिया




