
Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने क्षेत्र से सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के मामले में समीर मुखी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह स्थानीय सीताडांगा हरिजन बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का सीसीटीवी कैमरा जब्त किया है. घटना बीते 5 नवंबर की रात की है. जादूगोड़ा के माटीगोड़ा गांव के राखा कॉपर प्रोजेक्ट निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल के आवासीय परिसर के दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरा की चोरी हो गई थी. इसे मामले में प्रदीप कुमार अग्रवाल के बयान पर पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की. इसी क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधी की पहचान करते हुए पुलिस ने समीर मुखी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी गया सीसीटीवी कैमरा पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए समीर मुखी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- एमजीएम अस्पताल में दो सिर वाली बच्ची जन्मी, देखने वालों का लगा तांता, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य




