Jamshedpur

एमजीएम अस्पताल में दो सिर वाली बच्ची जन्मी, देखने वालों का लगा तांता,  जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में रीना देवी ने दो सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है. इसकी खबर पूरे अस्पताल समेत आस-पास में जोर-शोर से फैली. उसके बाद अस्पताल में बच्ची को देखने वालों का तांता लग गया. फिलहाल बच्ची को चिल्ड्रेन वार्ड के इमरजेंसी में रखा गया है. डॉक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं. इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर आमिद ने बताया कि मां के साथ बच्ची भी पूरी तरह से स्वस्थ्य है. उसका ऑपरेशन कर एक सिर को अलग कर दिया जाएगा. इसके लिए बच्ची और उसकी मां दोनों को रांची रिम्स रेफर किया जा रहा है.

बेगुसराय में हुई है महिला की शादी

इधर बताया जाता है कि रीना देवी की बिहार के बेगुसराय में शादी हुई है. वह जमशेदपुर में अपने मायके आई थी. उसके बच्चे का जन्म होने वाला था. इसको लेकर महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया है.

इसे भी पढ़ें- कांड्रा में ईंट चोरी का आरोप लगाकर महिला के घर घुसकर गला रेता, हालत गंभीर

 

 

Related Articles

Back to top button