JharkhandRanchi

राज्य की सड़कों-पुलों का कंप्यूटराइज डेटाबेस तैयार होगा, भविष्य की योजनाएं बनाने में मिलेगी मदद

Ranchi: पथ निर्माण विभाग राज्य की सड़कों-पुलों का कंप्यूटराइज डेटाबेस तैयार करायेगा. सड़क-पुल का डेटाबेस बनने से भविष्य की योजनाओं को तैयार करने में मदद मिलेगी. विभाग के अधिकारियों को यह पता रहेगा कि किस क्षेत्र की सड़कें अच्छी या खराब कंडीशन में हैं. ऑनलाइन फोटो की इंट्री होने से सड़क की वास्तविक स्थिति भी जानकारी होगी. विभाग इसके लिए झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के जरिये वेबसाइट तैयार करवा रहा है. इस वेबसाइट के जरिये योजनाओं का एमआईएस इंट्री कराने में सहायता मिलेगी और रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : पिछले एक साल से प्रदूषण बोर्ड ने शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स को नहीं मापा है

पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने एक माह के अंदर इस वेबसाइट निर्माण को पूर्ण करने का निर्देश दिया है. वेबसाइट बनने के बाद सभी कार्यपालक अभियंताओं को सड़क-पुल का डेटाबेस तैयार करके ऑनलाइन अपलोड करने को कहा जायेगा.

बता दें कि राज्य में ग्रामीण सड़कों-पुलों का भी कंप्यूटराइज डाटाबेस तैयार कराने का फैसला लिया गया है. झारखंड गठन के बाद से अब तक बनी सभी ग्रामीण सड़क व पुलों का डेटाबेस एकत्र किया जा रहा है. इसके लिए एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है. इसमें पूरी जानकारी अपलोड होने पर पता चलेगा कि संबंधित क्षेत्रों में कब सड़क, पुल का निर्माण हुआ था एवं कब-कब मरम्मत हुई.

इसे भी पढ़ें : विधायक ने काली मंदिर में मत्था टेका, ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

Related Articles

Back to top button