DeogharJharkhand

देवघर : कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

Deoghar : सूबे के कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बादल पत्रलेख क्षेत्र के लोगों को ठंड से निजात दिलाने को लेकर चिंतित हैं. इस सिलसिले में कृषि मंत्री द्वारा पिछले कई दिनों से विभिन्न पंचायतों में आयोजित कंबल वितरण समारोह में शामिल होकर समाज के दबे कुचले असहाय लोगों के कंबल बांटने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :  पलामू : पाटन के गोराडीह जंगल में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

रविवार को कृषि मंत्री बादल ने सारवां प्रखंड के डहुआ व बैजुकूरा पंचायत भवन में लोगों के बीच कंबल वितरण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के समान है. राज्य सरकार इसी उद्देश्य से काम कर झारखंड को देश का अग्रणी राज्य में से एक राज्य बनाने में जूटी हुई है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में जहां लोगों 10 रुपया में धोती, लूंगी व साड़ी देने का काम किया जा रहा है. वहीं लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए निःशुल्क कंबल का वितरण पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बेरोजगारों को रोजगार देने व विकास कार्य को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है.

मौके मुखिया कौशल्या देवी, सुलेखा देवी, अर्जुन हाजरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : विधायक ने काली मंदिर में मत्था टेका, ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

Related Articles

Back to top button