
Jamshedpur : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न छठ घाटों का पुनः निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक छठ घाट पर गोताखोरों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करें. घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसकी पवित्रता और स्वच्छता में कमी नहीं होनी चाहिए. बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, घाट जाने वाले मार्ग, बस्तियों और कॉलोनियों में विधुत व्यवस्था सुनिश्चित करनेन को कहा है.
इसे भी पढ़ें- स्वर्णिम विजय मशाल लेकर जमशेदपुर पहुंचे सैनिक, गूंजा रंग दे बसंती चोला




