
Dubai : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 5 नवंबर को 33 साल के हो गए. इस मौके पर उनकी टीम के खिलाड़ियों ने स्कॉटलैंड (Scotland) के खिलाफ 8 विकेट से जीत दिलाकर ‘किंग कोहली’ को शानदार बर्थडे गिफ्ट (Birthday Gift) दिया.
किंग कोहली का बर्थडे सेलिब्रेशन
स्कॉटलैंड (Scotland) के खिलाफ शानदार फतह के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ विराट कोहली (Virat Kohli) का बर्थडे सेलिब्रेट करने ड्रेसिंग रूम पहुंचे. इस जश्न का वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है.
इसे भी पढ़ें :प्रेरकः पहली पगार मिली तो इंटरनेशनल ह़ॉकी प्लेयर संगीता ने गांव के बच्चों में बांटी हॉकी बॉल
बीसीसीआई ने पोस्ट किया वीडियो
Cake, laughs and a win! 🎂 😂 👏#TeamIndia bring in captain @imVkohli‘s birthday after their superb victory in Dubai. 👍 👍 #T20WorldCup #INDvSCO pic.twitter.com/6ILrxbzPQP
— BCCI (@BCCI) November 5, 2021
42 सेकेंड के इस वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), ईशान किशन (Ishan Kishan) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के साथ-साथ टीम इंडिया के मेंटर (Team India Mentor) एमएस धौनी (MS Dhoni) भी नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बाबा बैजनाथ सेवा संघ करेगा 5 हजार छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण
विराट ने कर दी ये गलती
विराट कोहली (Virat Kohli) जब बर्थडे केक काटने लगे तो वो मोमबत्ती फूंकना भूल गए, इस पर कई प्लेयर्स की हंसी छूट गई. महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कोहली को कैंडल बुझाने का इशारा किया तो कप्तान ने अपनी गलती सुधारी.
इसे भी पढ़ें : भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा, भाई दूज पर बहनों ने की भाई की लंबी आयु की कामना
भारत का अगला मैच कब
टीम इंडिया (Team India) को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में अपना अगला मैच नामीबिया (Namibia) के खिलाफ 8 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेलना है.
इसे भी पढ़ें : बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए की भाई दूज, कायस्थ समाज ने की चित्रगुप्त पूजा




