Jamshedpur

कॉल आया न ओटीपी और बैंक खाते से गायब हो गये 45 हजार

Jamshedpur : न किसी का फोन आया और न ही ओटीपी नंबर. फिर भी जादूगोड़ा के यूसील कॉलोनी के रहने वाले ऋषभ के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 45, 582 रुपए की अवैध निकासी कर ली. उनका बैंक खाता एसबीआई जादूगोड़ा ब्रांच में है. ऋषभ को इस ठगी की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने मोबाइल पर रुपए निकासी करने का मैसेज देखा. उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल बैंक प्रबंधक से की. उसके बाद उन्हें शिकायत के लिए बिष्टूपुर साइबर थाना भेजा गया. इस मामले की शिकायत पीड़ित ने बिस्टूपुर साइबर थाने में की है. उसके मुताबिक साइबर ठगों ने गूगल ऐड में पेमेंट करने के लिए उनके खाते का इस्तेमाल किया है. फिलहाल शहर की साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा : पड़ोसी ने मारते-पीटते घर से निकाला और हत्या कर शव कुएं में डाला

Related Articles

Back to top button