
Jamshedpur : सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी करके अपने थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. पूछताछ के क्रम में उसने खुद को भालुबासा हरिजन बस्ती स्लैग रोड निवासी मोना घोष बताया है. उसने स्वीकार किया है कि वह कई माह से इस धंधे में लिप्त है. पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज करते मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर यश को मिला व्हील चेयर का तोहफा, भाजपा नेता विकास सिंह ने किया भेंट




