BiharBihar Updates

बेगूसराय में चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने चाचा को पीटा, गिरफ्तार

Begusarai: जिले में चाचा-भतीजी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है.  यहां एक चाचा ने अपनी 8 साल के नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार किया है.  बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए थे. इसी बीच मौका देख बलात्कारी चाचा घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ बलात्कार किया. बच्ची के चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुट गए और बच्ची को छुड़ाया. मामला जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है.  थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने मामले की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ेंःबिहार विधानसभा उपचुनाव: तारापुर में आरजेडी व कुशेश्वरस्थान में जेडीयू आगे

लोगों ने आरोपी चाचा की जमकर धुनाई की

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने आरोपी चाचा को पकड़ लिया और  जमकर पिटाई कर दी है. परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पिता ने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचा तो उसके बेटी की स्थिति बेहद खराब थी. उसे इलाज के लिए तेघड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया.

Related Articles

Back to top button