JamshedpurJharkhand

PEFI राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलों को देगा बढ़ावा: अंशु सरकार

कदमा स्थित सरकार योग एकेडमी में पेफी की पूर्वी सिंहभूम चैप्टर कमेटी का गठन

Jamshedpur : कदमा स्थित सरकार योग अकेडमी की मुख्य शाखा में रविवार को फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) की पूर्वी सिंहभूम चैप्टर कमिटी का गठन किया गया. मौके पर बतौर ऑब्जर्वर पेफी के झारखंड चैप्टर के मुख्य संरक्षक अंशु सरकार एवं वरीय उपाध्यक्ष स्मिकी सरकार उपस्थित थे. इसके अलावा वर्चुअल माध्यम से झारखंड चैप्टर के को-ऑर्डिनेटर मनोज मिश्रा, अध्यक्ष रेणु कुमारी और सचिव आलोक चौधरी भी जुड़े रहे.
अध्यक्ष रेणु कुमारी ने सर्वप्रथम संस्था की कार्यशैली के विषय में जानकारी दी, जबकि सचिव आलोक चौधरी तथा स्टेट को-ऑर्डिनेटर मनोज मिश्रा ने कमिटी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने को कहा. अंशु सरकार ने कहा कि यह कमिटी न केवल जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलों को बढ़ावा देने के लिये कटिवद्ध है. स्मिकी सरकार ने जिला कमिटी को एक सूत्र में बांधकर कार्य करने की सलाह दी.

जिला कमिटी के पदाधिकारीगण –

मुख्य संरक्षक-रवि सोनी
अध्यक्ष-सुबल चटर्जी
वरीय उपाध्यक्ष-लक्ष्मी पाडिया
उपाध्यक्ष-अमितेश कुमार व अजय कुमार महंती
सचिव-सपन कुमार साव
उपसचिव-नमिता भट्टाचार्य, पूनम वाधवान, शर्मिला कुमारी व मंजू अग्रवाल
कोषाध्यक्ष-दुलाल पात्रा
सह कोषाध्यक्ष-सौरभ नाथ
सक्रिय सदस्य-तरुण कुमार मंडल, जयश्री चक्रवर्ती, बॉबी कुमारी, शिखा शर्मा, बी विश्वनाथ राव तथा कुमारी कृतिका

इसे भी पढ़ें: झारखंड निर्माण व संताली साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सूर्य सिंह बेसरा को मिला झारखंड रत्न सम्मान

Related Articles

Back to top button