
रामगढ : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार 18 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक झारखण्ड राज्य में टीचर नीड असेसमेंट (TNA) परीक्षा का आयोजन किया गया।
गुरुवार को रामगढ़ जिला के एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला , उत्क्रमित प्लस टू उच्च चटाक दुलमी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चितरपुर, मध्य विद्यालय मांडू, उच्च विद्यालय सौदा डी पतरातु ,मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर रामगढ़ में टीचर नीड असेसमेंट के तहत दूसरे चरण के तीसरे दिन की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व उच्चतर माध्यमि6क विद्यालयों में कार्यरत कुल 2787 शिक्षकों में से 2743 टीएनए परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने उच्च विद्यालय सौंदा डी पतरातु, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च चटाक दुलमी, एडीपीओ नलिनी रंजन ने एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बबीता कुमारी और एपीओ इप्शिता तिर्की ने मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर रामगढ़ सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज ने मध्य विद्यालय माण्डू परीक्षा केंद्र में भ्रमण किया।
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि यह टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा शिक्षकों के क्षमता निर्माण के साथ साथ बच्चों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कारगर साबित होगा । वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक put संजीत कुमार ने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों में आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण का मॉड्यूल निर्माण किया जाएगा। शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण और संगठित पहल है।
वहीं एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम को बच्चों तक पहुंचना ही यह परीक्षा का उद्देश्य हैं। मौके पर पर्यवेक्षक बीपीओ श्याम सुंदर महतो, बीआरपी संतोष प्रसाद सीआरपी शशीभूषण खन्ना, तपन कुमार पोद्दार,उत्तम कुमार प्रमोद कुमार के अलावा सभी केंद्रों में कई अन्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे।




