
Chaibasa : देश के प्रथम गृहमंत्री तथा राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 146वीं जयंती पर चाईबासा में रन फॉर पीस का आयोजन किया गया. चाईबासा परिसदन मैदान से पुराना डीसी कार्यालय तक इसका आयोजन किया गया था. अंत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा प मार्ल्यापण भी किया गया.
ये अधिकारी हुए शामिल
उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी के नेतृत्व में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र बड़ाईक, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रवि जैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो, के अलावा कई अधिकारी शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें- डाला टेंपो की ठोकर से बाइक सवार घायल, चालक को पीटा




