Jamshedpur

डाला टेंपो की ठोकर से बाइक सवार घायल, चालक को पीटा

Jamshedpur : परसूडीह के खासमहल में एक डाला टेंपो की ठोकर बाइक सवार घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने डाला टेंपो के चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. हालाकि बाद में चालक को पुलिस ने डांट-डपट कर छोड़ दिया.

लग गई थी भीड़

घायल राम अवतार सिंह ने बताया कि वे अपनी बाइक से स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इसी बीच एक डाला टेंपो पीछे से टक्कर मार दी. इससे वे बाइक से गिरकर घायल हो गए. घटना को देखने के बाद लोगों ने भाग रहे टेंपो चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी सड़क पर ही पिटाई कर दी. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस का कहना है कि आपस में सहमति बन जाने के कारण चालक को छोड़ दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- पलामू: सौ साल पुराने वकालतखाना पर सरकार का ध्यान नहीं, साढ़े पांच करोड़ में नया बनाने का फैसला

 

Related Articles

Back to top button