Lead NewsNationalNEWS

बिगड़ रहे हालातः देश में 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 800 के पार पहुंची, जानें-कितने संक्रमित मिले

New Delhi: देश में कोरोना महामारी से होने वाली मौत फिर से डराने लगी है. बेशक, रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या पंद्रह हजार के आसपास रह रही है, मगर मौत की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बीते 24 घंटे में मौत की संख्या 800 को पार कर गई है. एक दिन पूर्व मरने वालों की संख्या 700 के करीब थी. जाहिर में ऐसी स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है. खासकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ेंःBig News: Jharkhand में जिसकी होगी सरकार, उसी का होगा बाजार समिति पर अधिकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14,348 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 805 मौतें दर्ज की गई हैं. इसके अलावा 24 घंटे में 13,198 रिकवरी भी हुई हैं. नए मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 3,42,46,157 तक पहुंच गया है, जिनमें से 3,36,27,632 रिकवरी हो चुकी हैं और 4,57,191 लोगों की इस जानलेवा वायरस के कारण मृत्यु हो चुकी है. इनमें से 1,61,334 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button