
Jamshedpur : गम्हरिया मोड़ पर मंगलवार की सुबह 7 बजे एक टाटा मैजिक डाला गाड़ी पलट गयी. घटना में गाड़ी पर सवार 15 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल और आदित्यपुर इएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोलाबीरा से लौट रहे थे
घायलों ने बताया कि वे कोलाबीरा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग कंपनी से लौट रहे थे. उन्हें आदित्यपुर और गम्हरिया जाना था. इस बीच ही गम्हरिया मोड़ पर एक बोलेरो सामने आ गयी और कैंची मार दी. इससे टाटा मैजिक डाला गाड़ी पलट गयी. गाड़ी रफ्तार में होने के कारण उसपर सवार 15 लाग घायल हो गए. घायलों को काफी चोटें आयी हैं.
ये हुए हैं घायल
बिहार जहानाबाद के रहने वाले संजय कुमार, बिहार आरा के रहने वाले रविकांत सिंह, नवादा के कन्हैया राज, नालंदा के मिथिलेश प्रसाद, बोकारो चंदन कियारी के जीवन बाउरी समेत अन्य शामिल हैं. इन सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
आदित्यपुर-गम्हरिया में रहते हैं किराये पर
सभी घायलों ने बताया कि वे गम्हरिया के शांतिनगर और आदित्यपुर सतबहिनी में किराये का मकान में रहते हैं. घायलों में हेल्पर व अन्य लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले टीचर की जमकर पिटायी, पुलिस ने किया गिरफ्तार




