
Ranchi : भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरार आरोपी रतन बेदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ओरमांझी पुलिस ने पिस्का मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया है. रतन बेदिया भाजपा नेता की हत्या मामले में मुख्य भूमिका निभाया था और पल-पल की जानकारी मनोज मुंडा को दे रहा था. कोविड टेस्ट कराने के बाद रतन बेदिया को जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर संजय नदी से बस एजेंट बंटी का शव बरामद
आपको बता दें कि जीतराम मुंडा की हत्या ओरमांझी थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस की एसआईटी की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी गई थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची एसएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसके बाद दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े. जिसमें घटना में शामिल शूटर को यूपी से गिरफ्तार किया गया वहीं रेकी करने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली थी जिसके बाद से ही हत्या की साजिश रचने वाले मनोज मुंडा की तलाश की जा रही थी.
मनोज का सुराग के नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस मनोज मुंडा एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. इसके बाद आत्मसमर्पण के लिये अदालत पहुंचे मनोज मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 17 विभागों की नियुक्ति नियमावलियों में नहीं हुआ बदलाव,अब मिला सिर्फ दस दिन का समय




