
Jamshedpur : संस्था जन सत्याग्रह की ओर से नो पार्किंग जोन पर भारी वाहनों के पार्किंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुक्रवार को जिले के डीसी से की गई है. डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि भारी वाहनों के लग जाने से आम लोगों को परेशानी तो होती ही है. साथ ही दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है. संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्यूब कंपनी से केबुल होते हुए गोलमुरी तक और टैक्सी स्टैंड से आरडी टाटा गोलचक्कर मेन रोड तक भारी वाहनों को सड़क किनारे से लगाया जाता है. इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
बाइक की तरह भारी वाहनों की भी हो जांच
संस्था के लोगों ने डीसी से कहा कि जिस तरह से शहर में बाइक की जांच की जाती है उसी तरह से भारी वाहनों की भी जांच की जानी चाहिए. संस्था के लोगों का आरोप है कि जांच अभियान को लगातार चलाया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- मानगो जयप्रकाश सेतु से महिला का शव बरामद




