DhanbadJharkhand

पुलिस संस्मरण दिवस पर धनबाद पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

Dhanbad: पुलिस संस्मरण दिवस पर देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई. पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजीव कुमार ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों को सलामी दी. इसके बाद शहीद जवानों के सम्मान में विशेष परेड किया गया. परेड के दौरान शस्त्र झुकाकर सलामी दी गई. दो मिनट मौन रखकर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की. इस साल देश भर में शहीद हुए 414 जवानों की याद में संस्मरण दिवस मनाया गया, इनमें सात जवान झारखंड से हैं.

धनबाद में भी एसएसपी ने शहीद हुए 6 जवानों के परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि सेना के जवान सीमा पर देश की रक्षा के लिए शहीद होते हैं और पुलिस के जवान सीमा के अंदर देश की रक्षा में शहीद होते हैं. दोनों ही सूरत में शहादत अतुलनीय है. इन्हें सम्मान देकर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :जेपीएससी की संयुक्त सहायक अभियंता सीधी भर्ती मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 22 से

Related Articles

Back to top button