BiharCrime News

पटना में ATM ही उठा ले गए चोर, पुलिस अब जांच में जुटी

Patna : राजधानी में राष्ट्रपति की मौजूदगी के कारण हर तरफ पुलिस की भरमार है. ऐसे में भी चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. मामला फुलवारी शरीफ थाने से जुड़ा है. यहां चोरों ने एटीएम में चोरी करने की जगह पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़ लिया और गाड़ी में रखकर फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ ईसापुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरों ने बुधवार की रात चोरों के गिरोह ने पूरा एटीएम मशीन ही उखाड़ दिया. स्कॉर्पियों से चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया. बैंक की माने तो तीन बजे एटीएम में 12 लाख रुपये जमा किया गया था. पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश के दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले की हुई पहचान, इकबाल हुसैन को तलाश रही पुलिस

Related Articles

Back to top button