
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार इन पुलिसकर्मियों की मांग को जल्द पूरा करे. उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सहायक पुलिस कर्मियों की हालात से रूबरू करवाएंगे और इनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन करने की आग्रह करेंगे. रघुवर दास ने कहा कि यदि सरकार एक सप्ताह के अंदर इन सहायक पुलिस कर्मियों की मांग को पूरा नहीं करती है तो हम लोग भी इन सहाय पुलिसकर्मियों के साथ आंदोलन करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद के SNMCH अस्पताल से नवजात की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इधर सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा कि पक्ष या विपक्ष हम सभी को राजनीतिक मोहरा ना बनाएं. सिर्फ हमारी मांगों को मान लिया जाए. सहायक पुलिस कर्मी ने कहा कि सत्ता में बैठे पक्ष या विपक्ष राजनीति करे लेकिन हमारी मांगों को लेकर कोई भी दल राजनीति ना करें. हमारी समस्याओं को सुने और जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का समाधान करें.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के 263 पंचायत समितियों के विकास में चार फीसदी ही राशि हुई खर्च




