
Deoghar: जिले में कार्यरत हवलदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. हवलदार का नाम सुमन कुमार रुंडा बताया जा रहा है. मृतक हवलदार मूल रुप से रांची का रहने वाला था.
हवलदार की मौत की खबर मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, एसडीपीओ देवघर पवन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ें : पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें क्या कहा
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि हवलदार की तबियत खराब थी. मंगलवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. डीएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस हवलदार की मौत के कारणों की पड़ताल कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें : विधायक खरीद-फरोख्त मामला: 87 दिन बाद भी रांची पुलिस दाखिल नहीं कर सकी है चार्जशीट, सदर डीएसपी बोले-INVESTIGATION IS GOING ON




